रिलायंस जियो ने 41वीं सालना बैठक में जियो गीगाफाइबर सर्विस के लांच की घोषणा की थीI जिसके रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो गये हैंI रिलायंस जियो द्वारा गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ DTH सर्विस भी उपलब्ध कराएगीI हालाकि इसके लिए ग्राहकों को अलग से जियो DTH सेट टॉप बॉक्स खरीदना होगाI लेकिन जियो गीगा फाइबर इन्टरनेट सर्विस के साथ ही जियो DTH का लाभ भी उठाया जा सकता हैI
रिलायंस जियो की DTH सर्विस के माध्यम से ग्राहकों को 600 HD लाइव टीवी चैनल्स देखने का मौका मिल सकेगाI बताना चाहेंगे की रिलायंस जियो के गीगा फाइबर कनेक्शन के साथ जियो DTH सेट टॉप बॉक्स अलग से खरीदना होगाI जियो DTH के लिए डिश एंटीना की जरूरत नही पड़ेगी क्योंकि ये जियो गीगा होम इन्टरनेट सर्विस के माध्यम से चलेगा, जिसमें 600 HD चैनल्स का आनंद उठाया जा सकेगाI
रिलायंस जियो की DTH सेट टॉप बॉक्स में वॉयस असिस्टेंट की सुविधा दी जाएगी, जिसमें आवाज के माध्यम से चैनल बदल सकते हैंI ये एक वर्चुअल असिस्टेंट के तौर पर काम करेगी जो सेट टॉप बॉक्स के रिमोट कण्ट्रोल में दी जाएगीI वॉयस असिस्टेंट में सभी भारतीय भाषाएं दी जाएँगी जिनके माध्यम से चैनल को अपनी भाषा में बदल सकेंगेI
सूत्रों से मिली ख़बरों के मुताबिक़ रिलायंस जियो शुरूआती 3 महीने अपनी गीगा फाइबर और गीगा होम सर्विस को मुफ्त उपलब्ध कराएगीI
हालाकि भारत के कुछ सर्कल में फ्री गीगा फाइबर सर्विस को टेस्टिंग के तौर पर उपलब्ध कराया जा रहा हैI जल्द जियो की गीगा फाइबर को पूरे भारत में 3 महीने के ट्रायल ऑफर के तहत उपलब्ध कराया जाएगाI
No comments:
Post a Comment